फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body was lying in the Udaipur City Express train for three hours

Bareilly News: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में तीन घंटे तक पड़ा रहा शव, बरेली पहुंची ट्रेन... तब उतारा गया

Wed, 17 Jul 2024 11:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री की मौत हो गई। तीन घंटे तक शव ट्रेन में पड़ा रहा। किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बरेली पहुंचने से पहले किसी यात्री ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

विज्ञापन
dead body was lying in the Udaipur City Express train for three hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर के बीच चलने वाली 19602 उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन घंटे तक यात्री का शव पड़ा रहा। किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। ट्रेन के बरेली आने से पहले कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जनरल कोच में कोई यात्री काफी देर से बेहोशी की हालत में पड़ा है। ट्रेन मंगलवार सुबह 7:04 बजे जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने उसे उतारा।

विज्ञापन


तब तक रेलवे अस्पताल के डॉ. प्रशांत सिंह भी टीम के साथ आ गए थे। उन्होंने यात्री को मृत घोषित कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 52 साल है। उसकी जेबों से दवाइयों के पर्चे मिले हैं। इस दौरान ट्रेन भी करीब 15 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डॉ. प्रशांत ने बताया कि यात्री की मौत ट्रेन के बरेली आने से कम से कम तीन घंटे पहले हो चुकी थी। वह पहले से बीमार प्रतीत हो रहा था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जनसाधारण एक्सप्रेस की चेन पुलिंग
पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के बीच चलने वाली 14617 जनसाधारण एक्सप्रेस को बुधवार को चेन पुलिंग कर बरेली जंक्शन के आउटर पर रोक दिया गया। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि कोच में सो रहे यात्री का हाथ लगने से चेन पुलिंग हो गई थी। जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इससे पहले रविवार को पितांबरपुर के पास गंगा-सतलुज एक्सप्रेस की भी किसी ने चेन पुलिंग कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed