फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of young man found hanging, accused of murder

Bareilly News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging, accused of murder
शहादत फाइल फोटो
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टिसुआ का 24 वर्षीय शहादत पुत्र मो. राजन अंसारी का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इस पर परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने के बाद फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना था कि इससे पूर्व लड़की के साथ छेड़खानी हुई थी। गांव में पंचायत हुई थी, जहां लड़की पक्ष के लोगों ने शहादत को पीटा था। इसके बाद शहादत वहां से घर आया।
विज्ञापन

दो बजे के करीब घर से पड़ोस में ही एक दरगाह पर जाने की बात कहकर चला गया। दोपहर तीन बजे के करीब कुछ बच्चों ने दरगाह के पास एक पेड़ पर फंदे पर लटके शहादत के शव को देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने शहादत को नगर के अस्पताल पर दिखाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर मारपीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed