फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of woman found hanging in the room in Bareilly

Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 08 Oct 2025 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा में एक विवाहिता ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने मृतका के पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
dead body of woman found hanging in the room in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में एक विवाहिता का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि प्रताड़ना की वजह से विवाहिता ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


बारादरी थाना पुलिस को मोहल्ला जोगी नवादा में हत्या की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे तो पता लगा पूजा राठौर पत्नी अंकित राठौर निवासी वार्ड नंबर 33 जोगी नवादा का शव फंदे पर लटका हुआ है। पूजा की उम्र करीब 29 वर्ष थी, जिसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसके तीन वर्ष की बच्ची भी है। 
विज्ञापन


साड़ी का फंदा लगाकर दी जान 
थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर पूजा ने बुधवार सुबह कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने इसकी सूचना उनके पिता राधेश्याम निवासी मैलानी थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष से पूजा राठौर की बहन व अन्य लोग मौके पर आ गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि कि अंकित राठौर पूजा को प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना की वजह से उनकी बहन ने जान दी है। मौके पर फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed