फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of teenager found at relative's house, family jammed it as murder

Bareilly News: रिश्तेदार के घर मिला किशोर का शव, परिवार ने हत्या बताकर जाम लगाया

Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found at relative's house, family jammed it as murder
बिशारतगंज/गुलड़िया। थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रिश्तेदारी में आए किशोर का शव रविवार रात मफलर के सहारे छत के कुंडे में लटका मिला। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामे के बाद महिला समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पोस्टमार्टम में हैंगिग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सिरौली थाना क्षेत्र के गुलड़िया गौरीशंकर निवासी 17 वर्षीय दीपक पुत्र रामरतन बिशारतगंज के कांधरपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। रात करीब दो बजे रिश्तेदार महिला ने यूपी 112 पर कॉल करके दीपक के आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतरवाकर बरेली भिजवा दिया। रविवार सुबह किशोर के परिजन भी गांव पहुंच गए। परिजनों ने रिश्तेदार महिला और उसके जेठ पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कहकर भेज दिया।
विज्ञापन


थाने से गुलड़िया गौरीशंकर पहुंचकर परिजनों ने अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सिरौली, अलीगंज व बिशारतगंज थानों की पुलिस और सीओ आंवला मौके पर पहुंच गईं। परिजनों ने पुलिस पर बिना परिजनों के पहुंचे रात में ही शव बरेली भिजवाने सहित कई गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए। देर शाम दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शितांशु शर्मा ने बताया दीपक के रिश्तेदार महिला से प्रेम संबंध थे। परिजनों की तहरीर पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बुलाया, बेटों ने जताया ऐतराज

परिजनों ने बताया दीपक के रिश्तेदार महिला से प्रेम संबंध थे। आरोपी महिला नोयडा में नौकरी करती है। दीपक भी वहीं रहकर नौकरी करता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। होली पर महिला गांव आई थी। उसने कॉल कर दीपक को गांव बुलाया। आरोप है महिला के बेटे बड़े हो गए हैं। उन्होंने मां के साथ ही दीपक से भी नाराजगी जताई। बताते हैं कि महिला भी बच्चों का हवाला देकर संबंध खत्म करने का दवाब बना रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। चर्चा है कि इसी वजह से दीपक ने जान दे दी। हालांकि उसके परिवारवाले हत्या का आरोप लगा रहे थे, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed