फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of old man found under culvert in suspicious circumstances

Bareilly News: बुजुर्ग का शव पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में मिला

Sun, 01 Dec 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found under culvert in suspicious circumstances
फतेहगंज पूर्वी। नगर के मेन चौराहे पर अंडरपास के नीचे शनिवार शाम छह बजे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस बीमारी से मौत होने की संभावना जता रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे के समय नगर के अंडरपास के नीचे एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार से बुजुर्ग नगर में घूम रहा था। शुक्रवार दोपहर को अंडरपास के नीचे लेट गया था। इसके बाद शाम के समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को भी बुलाया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गाड़ी से आए थे कुछ लोग, बुजुर्ग को उतारकर चले गए
कुछ लोगों ने बताया कि एक गाड़ी से कुछ लोग आए थे और बुजुर्ग को यहां उतार कर चले गए थे। पुलिस ने शव के पास से तलाशी ली, लेकिन कोई भी प्रपत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed