फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of missing youth found in Dhulandi canal

धुलैंडी से लापता युवक का बड़ी नहर में मिला शव

Sun, 20 Mar 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in Dhulandi canal
शव मिलने की सूचना पर परिजन सहित काफी संख्या में जमा हो गए लोग।
परिजन ने किसी भी प्रकार की रंजिश से किया इनकार
विज्ञापन

मितौली। धुलैंडी वाले दिन से लापता एक युवक का शव बड़ी नहर में बरामद हुआ है। मितौली कस्बे के पास से निकली नहर में शव बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस सहित काफी लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मितौली थाना क्षेत्र के रतहरी गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र पृथ्वीपाल शुक्रवार को होली के दिन दोपहर रंग खेलने के बाद नहर में नहाने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवारी जनों ने पुलिस को सूचना न देकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। तीसरे दिन रविवार शाम युवक का शव नहर में पुल के पास झाड़ियों में फंसा देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी। शव की शिनाख्त रतहरी गांव के रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल परिवार के लोगों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। आशंका है कि होली के दिन मृतक शराब के नशे में नहर में नहाने गया होगा और वहीं डूब गया। परिजन ने नहर में तलाश किया, लेकिन पानी ज्यादा होने की वजह से कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजन ने पानी रुकवाया तो शव नजर आ गया।
विज्ञापन

एसओ मितौली सुनीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed