फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of female leopard found in farm in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, अधिकारी बोले-आपसी संघर्ष में हुई मौत

Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
सार

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वन रेंज धौरहरा के सिपाहीपुरवा मजरा अमेठी में गांव के बाहर बुढ़िया नाला के किनारे इमरान पुत्र रफीक निवासी धौरहरा के गन्ने के खेत मे तेंदुए का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। 

विज्ञापन
Dead body of female leopard found in farm in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर बफर जोन की वन रेंज धौरहरा के सिपाहीपुरवा गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए के सीने व गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि आपसी संघर्ष में मादा तेंदुए की मौत हुई है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वन रेंज धौरहरा के सिपाहीपुरवा मजरा अमेठी में गांव के बाहर बुढ़िया नाला के किनारे इमरान पुत्र रफीक निवासी धौरहरा के गन्ने के खेत मे तेंदुए का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी निघासन राममिलन, वन दारोगा सत्यप्रकाश, वन दारोगा ऋषभ प्रताप सिंह, वन दारोगा लकी सिंह, ब्रजेश शुक्ला ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर वन रेंज धौरहरा ले आए
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों की टीम से तेंदुए का पीएम कराया जा रहा है। वन दरोगा सत्यप्रकाश ने बताया कि आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में आने पर ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

धौरहरा रेंज में दो माह बाद फिर मिला मादा तेंदुआ का शव

वन अधिकारियों ने तेंदुआ की मौत को आपसी संघर्ष जरूर बताया है, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय शिकारियों की करतूत से भी इनकार नहीं किया जा सकता। दो माह पहले आठ मार्च को धौरहरा वन रेंज के हौकना मटेरा जंगल किनारे एक खेत में मादा तेंदुए का शव मिला था। 

जंगल से निकल कर नदी के किनारे मटेरा बीट व परौरी क्षेत्र में पहुंचे हिंसक तेंदुआ द्वारा अब तक कई मवेशियों का शिकार करने के कारण विगत कई माह से दहशत का माहौल कायम था। वही तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed