फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of farmer found lying on the roadside

Bareilly News: सड़क किनारे पड़ा मिला किसान का शव

Fri, 11 Aug 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 11 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer found lying on the roadside
हाफिजगंज/भुता। रिठौरा में सड़क किनारे बुधवार देर शाम एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान भुता थाना क्षेत्र के गांव डबरा निवासी रामगोपाल (45) के तौर पर हुई है। परिजनों ने एक एक प्राॅपर्टी डीलर और उसके सहयोगी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर भुता थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामगोपाल के नाम दो बीघा जमीन थी। उनकी पत्नी करीब 10 साल पहले पति, तीन बेटे और एक बेटी को छोड़कर चली गई थी। कुछ समय पहले ही रामगोपाल ने रिठौरा के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के सहयोग से जमीन बेची थी। इसके बाद से वह रिठौरा में ही बच्चों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

थाने पहुंचे रामगोपाल के बहनोई वीरपाल ने बताया कि जमीन बिकवाने वाले प्राॅपर्टी डीलर ने ही हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंक दिया। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि परिजन शव लेकर थाने आए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल हाफिजगंज थानाक्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed