Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of a youth found hanging, murder charge

Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 19 Feb 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging, murder charge
पिता ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही, पत्नी ने ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन


नवाबगंज। थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव निवासी बसंत कुमार के बेटे बबलू (28 वर्ष) का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। पिता ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की बात कही है। वहीं, बबलू की पत्नी ने ससुरालियों पर पति की हत्या करके शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
बसंत कुमार ने बताया कि बेटे की शादी बिधुआ गांव निवासी युवती से वर्ष 2022 में हुई थी। बेटा पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार रात वह अकेले ही घर आया था। खाना खाकर वह सो गया।
विज्ञापन

सुबह काफी देर तक जब बेटा कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने आवाज दी। अंदर से जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला तो बेटे का शव कपड़े के फंदे से लटका मिला। तुरंत ही उन्होंने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पिता ने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

आरोप : जायदाद न बंटे, इसलिए कर दी हत्या
देर शाम बबलू की पत्नी भी थाने पहुंची। उसने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। जायदाद न बंटे इसलिए ही ससुरालियों ने उसके पति की हत्या कर दी। उसे भी मारना चाहते हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed