{"_id":"68cb20eeb88f905d040b807e","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104393-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक दिनेश सिंह के दो फाइल फोटो
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के बलेई भगवंतपुर गांव में बुधवार अपराह्न एक युवक का शव गांव के समीप बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक पानी की टंकी बनाने के काम करता था और मजदूरों को ठेके पर काम कराने को लेकर जाता था। पुलिस का कहना है कि घर में कलह के कारण युवक ने आत्महत्या की।
पुलिस के अनुसार गांव बलेई भगवंतपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश सिंह का शव बुधवार अपराह्न ढाई बजे करीब गांव से कुछ दूरी पर एक ग्रामीण के बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला।
मृतक दिनेश सिंह अनूपशहर में पानी की टंकी निर्माण स्थल पर इस्लामनगर बदायूं के ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा था। मंगलवार को उसका अनूपशहर में ठेकेदार से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
गांव के पूर्व प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि अनूपशहर में मामला थाने भी पहुंचा था, लेकिन बाद में निपट गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने उसका भुगतान नहीं दिया था, जिससे वह अवसाद में था। बुधवार को वह गांव आ गया था। संवाद