फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of a young man found floating in the river, suspicion of murder

Bareilly News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in the river, suspicion of murder
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांडा गांव के पास देवरनियां नदी में एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला है। शव मिलने से मांडा व आसपास गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव जिला मुख्यालय पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मांडा गांव के ग्रामीणों ने नदी में एक युवक के शव को पानी में उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचायतनामे की कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि युवक का शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या है या हादसा। मृत्यु का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed