फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body found in crop field

फसल की रखवाली करने गए युवक का शव मिला

Wed, 16 Feb 2022 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
dead body found in crop field
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन के रहने वाले अनुपम गुर्जर (32) का शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही सत्यपाल के खेत में आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पेड़ पर मफलर बंधा हुआ था। परिजन के अनुसार अनुपम घर से फसल रखाने की बात कहकर सोमवार रात निकला था।
विज्ञापन

पिता रवि ने बताया कि अनुपम खेत में पड़ी झोपड़ी में सोता था। मंगलवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो पिता रवि खेत पर पहुंचे। रवि झोपड़ी में भी नहीं था। तभी उन्होंने आसपास के खेतों में रह रहे किसानों से पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। ढूंढते हुए पिता रवि गांव के ही सत्यपाल के खेत के समीप पहुंचे तो देखा खेत में कोई जमीन पर पड़ा हुआ है। पास जाकर देखा तो अनुपम मृत हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने घर में और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गढ़ियारंगीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि आम के पेड़ पर अनुपम का मफलर बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हुआ। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। माना जा रहा है कि अनुपम ने पेड़ में फंदे से लटककर आत्महत्या की है। अनुपम के तीन संताने हैं। पुत्र दिलीप, पुत्री अंजली व छुटकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed