फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead bodies of six girl found in one and a half years police could not identify them

Bareilly News: डेढ़ साल के अंतराल में हत्या कर फेंके गए छह युवतियों के शव, शिनाख्त तक नहीं करा सकी पुलिस

Wed, 09 Jul 2025 03:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 03:32 PM IST
सार

डेढ़ साल के अंतराल में बरेली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह युवतियों के शव मिले थे। हत्या कर इनका फेंका गया था, लेकिन पुलिस अब तक इन युवतियां की शिनाख्त तक नहीं करा सकी है। 

विज्ञापन
dead bodies of six girl found in one and a half years police could not identify them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के अंतराल में मिलीं छह युवतियों की लाशें इंसाफ मांग रही हैं। कातिल आजाद घूम रहे हैं और पुलिस अब तक शवों की पहचान तक नहीं करा सकी है। ज्यादातर मामलों में हत्या की पुष्टि हो चुकी है, पर शिनाख्त के अभाव में जांच आगे नहीं बढ़ सकी। सभी मामलों में हत्या का तरीका अलग-अलग होने से ये बात साफ है कि किसी एक  व्यक्ति या गिरोह से इनका लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


ज्यादातर शव हाईवे से सटे खेतों या झाड़ियों में मिले। ये शव उत्तराखंड या दिल्ली की युवतियों के होने का अंदेशा है। कुछ मामले ऑनर किलिंग के भी हो सकते हैं। चूंकि, अधिकतर मामलों में शवों के चेहरे खराब कर दिए गए थे, इस वजह से इस आशंका को बल मिल रहा है। 

विज्ञापन

जानें कब-कब मिले शव 
  • 28 दिसंबर को हाफिजगंज के लाड़पुर गांव में ईंट भट्ठा परिसर में युवती का शव मिला था।
  • दो दिसंबर को फतेहगंज पूर्वी में हाईवे से सटे संपर्क मार्ग किनारे यूकेलिप्टस के बाग में युवती का शव मिला था। दुष्कर्म के संकेत मिले, गला काटकर हत्या की गई थी।
  • 16 जुलाई को मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव के पास युवती का शव मिला। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी।
  • आठ अप्रैल 2024 को बिथरी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे बोरे में युवती का शव मिला था। उसकी भी गला कसकर हत्या की गई थी।
  • 30 जनवरी 2024 को सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास हाईवे किनारे खेत में युवती का शव मिला था। शव बड़ी सफेद चादर में बंधा था। लग रहा था कि किसी होटल में गला दबाकर हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
  • 20 दिसंबर 2023 को युवती की हत्या कर शव फेंकने का पहला मामला हुआ था। कैंट के नकटिया जंगल में उसका शव मिला था।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहां भी ये शव मिले, वह हाईवे किनारे या करीब वाले स्थान थे। ऐसा लग रहा है कि सभी युवतियां बाहर की रही होंगी। कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। पुलिस की ओर से प्रयास जारी हैं। दूसरे जिलों व प्रदेशों के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शवों के फोटो का मिलान कराया गया है। शव जहां मिले, वहां बीटीएस टावर की रेंज वाले तमाम फोन नंबरों को सर्च किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed