{"_id":"c9b157e34b0d033ae46bba1d5d2a61fb","slug":"dcm-roadways-bus-collided-with-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम से टकराई रोडवेज बस, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम से टकराई रोडवेज बस, दो की मौत
बरेली
Updated Sun, 06 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कोहरे की चादर हाईवे पर हादसों का सबब बनने लगी है। शनिवार सुबह सतुइया टोल प्लाजा के पास खड़ी डीसीएम से उत्तराखंड के हरिद्वार डिपो की बस टकरा गई। हादसे में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
नेपाल के रूपैड़िहा जिले के 50 से ज्यादा यात्री बस यूए07 के 0536 से पौड़ी गढ़वाल एक देवी मंदिर जा रहे थे। शनिवार सुबह लगभग चार बजे घने कोहरे में बस सतुइया टोल प्लाजा के पास खराब होकर खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में रूपैड़िहा जिले के बैजापुर निवासी 19 वर्षीय हनी काला और चार साल की बच्ची संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं के राजकुमारी, उसका तीन साल का बेटा युवराज, निर्मला, कालू समेत 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ मीरगंज सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर घायलों को उनके घर भिजवा दिया गया है।