फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   daughter of the accused appealed to Cm yogi our house should not be bulldozed in Bareilly

बरेली बवाल: 'योगी जी... हमारे घर पर बुलडोजर न चलाया जाए', आरोपी फरहत की बेटी ने की अपील

Wed, 01 Oct 2025 12:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 12:04 PM IST
सार

बरेली में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा को फाइक एन्क्लेव निवासी फरहत खान ने अपने घर में पनाह दी थी। पुलिस ने तौकीर के साथ ही उसे और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। बीडीए की टीम ने उसके घर की भी जांच की है। 

विज्ञापन
daughter of the accused appealed to Cm yogi our house should not be bulldozed in Bareilly
फरहत खान ने अपने घर में दी थी मौलाना तौकीर का शरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल के बाद जेल भेजे गए फाइक एन्क्लेव निवासी आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष फरहत खान की बेटी फिजा खान मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची। उसने कहा कि उसके घर का बिजली का कनेक्शन पहले ही काटा जा चुका है। उसके घर पर बुलडोजर न चलाया जाए। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कार्रवाई की जा रही है, वह तथ्य और साक्ष्य के आधार पर की जा रही है। किसी के खिलाफ मनमानी कार्रवाई नहीं होगी। फिजा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हमारी अपील है कि हमारे घर पर बुलडोजर न चलाया जाए। गिरफ्तारी से पहले फरहत के घर पर ही मौलाना तौकीर रजा शरण लिया हुआ था। फरहत को पुलिस ने मौलाना तौकीर के साथ ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सपा नेता बोले- निर्दोष व्यक्ति पर न हो कार्रवाई
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शहर में बीते शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर किसी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न की जाए। घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: पुलिस कार्रवाई पर आला हजरत खानदान ने जताया असंतोष, कहा- मांगें पूरी नहीं हुईं तो उठाएंगे ठोस कदम
 

सपा जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब को हर हाल में बरकरार रखा जाएगा। इसलिए आमजन से अपील है कि गलत लोगों के बहकावे में न आएं और आपसी भाईचारा बनाए रखें। डीआईजी रेंज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। 

प्रतिनिधिमंडल में सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत शरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मयंक शुक्ला, दीपक शर्मा, शिव प्रताप यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed