फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter murder after gang rape in pilibhit New clues are being found daily, nothing is being found in the investigation

सामूहिक दुष्कर्म के बाद बिटिया की हत्या: कभी छात्रा के दोस्तों, गांव के युवकों तो कभी अपनों पर शक, पुलिस भी उलझी

Sat, 20 Nov 2021 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Nov 2021 11:32 AM IST
सार

बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला सुलझने के करीब है। हालांकि घटना के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस कभी दोस्तों तो कभी छात्रा के अपनों पर शक जता रही है। इसको लेकर कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Daughter murder after gang rape in pilibhit New clues are being found daily, nothing is being found in the investigation
एसपी दिनेश कुमार पी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में घटना के सातवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस कभी दोस्तों तो कभी छात्रा के अपनों पर शक जता रही है। लेकिन यह गुत्थी सुलझने के करीब है। कुछ ऐसे युवक सामने आएं हैं, जिनसे महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात को बिटिया का शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। एसपी ने घटना के दिन ही 12 टीमें गठित कर दी थीं। घटना के दिन परिवार वालों के बिटिया के पुराने दोस्त पर शक जताने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो उसे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


कई संदिग्धों को उठाया और उनसे कड़ी पूछताछ की लेकिन वे भी कुछ नहीं बता सके। बाद में इनमें से कई को छोड़ दिया गया। इसके बाद एडीजी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन कर परिवार वालों से पूछताछ की थी। कुछ भी सुराग न मिलने पर एडीजी ने आईजी के नेतृत्व में पीलीभीत एसपी के साथ शाहजहांपुर, बरेली के कप्तान को भी खुलासे के लिए लगाया। करीब सात दिन से सभी हर स्तर से जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। अफसर भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस ने छात्रा के पुराने दोस्त को फिर से हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस को अब छात्रा के अपनों पर भी शक है। इस दिशा में भी पूछताछ तेज कर दी गई है। सूत्रों का कहना है पुलिस की जांच में रोजाना नए क्लू मिल रहे हैं, जिन पर काम शुरू हो रहा है लेकिन उसमें ऐसा ठोस कुछ नहीं मिल रहा, जिसके आधार पर किसी को दोषी ठहराया जाए। पुलिस प्रेम संबंध के मामले को भी खंगाल रही है। अभी तक उसमें भी कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।

आरोपियों के नजदीक पहुंची पुलिस

छानबीन के दौरान कुछ ऐसे युवकों के बारे में पता चला है, जिनकी भूमिका घटना वाले दिन संदिग्ध रही। पुलिस ने छानबीन की तो उन पर शक गहराता चला गया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को उन युवकों से काफी कुछ हासिल हो चुका है।

हालांकि पुलिस खुलासे से पहले हर पहलू की जांच कर लेना चाहती है। ऐसे में खुलासे में कुछ समय लग सकता है। युवक कौन हैं, उनकी संख्या कितनी है, कैसे उन्होंने वारदात को अंजाम दिया, छात्रा से उनकी जान पहचान कैसे हुई, अभी इस पर कुछ भी कहने से अफसर बच रहे हैं।

घटना वाले दिन कोचिंग जाते बिटिया को किसी ने नहीं देखा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन बिटिया को किसी ने कोचिंग जाते नहीं देखा। जबकि कोचिंग जाते समय रोज लोगों को दिखती थी। लोगों से पूछताछ में ये बातें सामने आने पर पुलिस का शक अब अपनों पर भी गहरा गया है।

360 डिग्री एंगल पर हो रही जांच
360 डिग्री एंगल से जांच हो रही है। इसमें बहुत सारी चीजें निकलकर आ रही है लेकिन आगे चलकर उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा के लिए टीमें लगी हैं। - अविनाश चंद्र, एडीजी

नई जानकारियां मिलीं
कई युवकों से पूछताछ की गई है। उनसे मिली जानकारी के अनुसार सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। कुछ नई जानकारियां मिली हैं। घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा। - दिनेश कुमार पी, एसपी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed