फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter is a shooter, father is also trying his hand on rifle

Bareilly News: बिटिया निशानेबाज, पिता भी राइफल पर आजमा रहे हाथ

Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Daughter is a shooter, father is also trying his hand on rifle
बरेली। आपने ऐसी कई कहानियां सुनीं होंगी या प्रत्यक्ष ऐसे मामले देखे होंगे जहां पिता के नक्शेकदम पर चलकर संतानों ने नाम कमाया। नकटिया निवासी नरेंद्र सिंह की कहानी इसके उलट है। वह अपनी बेटी रिया से प्रेरणा लेकर शूटिंग में हाथ आजमा रहे हैं। रिया सिंह एक प्रतिभाशाली शूटर हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। अब वह पिता की गुरु बनकर उन्हें खेल की बारीकियां सिखा रहीं हैं।
विज्ञापन

रिया सिंह ने बताया कि जब उन्होंने निशानेबाजी की शुरुआत की तो पिता नरेंद्र सिंह हमेशा उनके साथ खड़े रहे। हर प्रतियोगिता में बेटी का हौसला बढ़ाया। इसी दौरान उनका रुझान भी इस खेल की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने जब राइफल उठाने की ठानी तो रिया ने न सिर्फ हौसला बढ़ाया बल्कि उनकी गुरु भी बन गई। कैसे हथियार पकड़ना है। कैसे पोजीशन लेनी है। कैसे स्थिरता बनाए रखनी है। ये सब उन्हें रिया ने ही सिखाया। 2023 में पिता-पुत्री ने नई दिल्ली में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में एक साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में रिया ने 0.22 बोर प्रोन पोजिशन और थ्री पोजिशन जूनियर महिला वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। नरेंद्र सिंह ने 0.22 बोर प्रोन पोजिशन मास्टर्स वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। अब रिया और उनके पिता दोनों आगामी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। संवाद


रेंज तक छोड़ने आते थे पिता
जब मैंने शूटिंग शुरू की थी, तब पापा मुझे हर दिन रेंज तक छोड़ते थे, मेरी जरूरतों का ध्यान रखते थे। धीरे-धीरे उन्होंने मेरी तैयारी में रुचि लेनी शुरू की। जब उन्होंने कहा कि वो भी सीखना चाहते हैं तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। - रिया



बेटी ही मेरी प्ररेणास्रोत
रिया मेरी प्रेरणास्रोत है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस उम्र में मैं खेलूंगा, लेकिन उसकी लगन और मेहनत ने मुझे भी कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। उसने मुझे सब कुछ सिखाया। मैंने खेल में जो कुछ भी हासिल किया, वह रिया की बदौलत ही है। - नरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed