{"_id":"67294529de7943a7cf0ae514","slug":"damage-to-crops-due-to-stray-animals-issue-of-black-marketing-of-seeds-looms-large-bareilly-news-c-4-1-bly1039-514978-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान, बीजों के कालाबाजारी का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान, बीजों के कालाबाजारी का मुद्दा छाया
विज्ञापन
नवाबगंज। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में छुट्टा पशुओं से फसलों को नुकसान, राजकीय बीज भंडार पर गेहूं, सरसों और मसूर के बीज की कालाबाजारी, नायब तहसीलदार कोर्ट में अविवादित पत्रावलियों का देर से निस्तारण करने का मुद्दा छाया रहा। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने 90 शिकायतें सुनकर पांच का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
त्यार जागीर गांव के हरीश कुमार ने छुट्टा पशुओं के आतंक व फसलों के नुकसान, महिला किसान मायादेवी ने राजकीय बीज भंडार पर निशुल्क सरसों, मसूर और गेहूं के बीज को बेचकर कालाबाजारी करने एवं जांच में मामला सही आने के बाद भी केंद्र प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
बार अध्यक्ष माजिद अली ने अधिवक्ताओं के साथ शिकायत की है कि तहसीलदार कोर्ट में अविवादित पत्रावलियों का निस्तारण समय से नहीं हो रहा है। हल्का लेखपाल अविवादित विरासतों को स्वयं जांच न कर सीधे कोर्ट भेज रहे हैं। किसान यूनियन के जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश गंगवार ने ओसवाल चीनी मिल पर गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया है। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ हर्ष मोदी, सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह, चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित गंगवार आदि मौजूद रहे।
मंडी में किसानों से बातचीत की
नवाबगंज में कृषि उप मंडी स्थल में खुले धान क्रय केंद्रों का भी डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम ने जिला विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर बिजली निगम को बिजली सुचारू रूप से देने के निर्देश दिए। इधर, भदपुरा ब्लाॅक के गुलड़हाई गांव के मुनेन्द्रपाल और उनकी पत्नी सोमवती को उम्र 70 साल से अधिक होने पर डीएम, एसएसपी और सीएमओ ने दो आयुष्मान कार्ड दिए।
धान की अवैध मंडी पर करें कार्रवाई: डीएम
नवाबगंज। तहसील दिवस के बाद किसान यूनियन के जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश गंगवार उर्फ पप्पू ने उन्हें नगर के एक धर्म कांटे पर लगने वाली धान की अवैध मंडी की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल ही मंडी के कर्मियों के साथ ही डिप्टी आरएमओ को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
-- -- -
आंवला में पांच तो बहेड़ी में तीन शिकायतों का निस्तारण
आंवला/बहेड़ी/फरीदपुर। सोमवार को तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। इसमें राजस्व विभाग की 16, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की चार, समाज कल्याण विभाग की एक और अन्य शिकायतें शिकायतों सहित 37 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम एन राम, क्षेत्राधिकारी पुलिस नीलेश मिश्र, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार आदि रहे।
बहेड़ी में आठ शिकायतों में से तीन का निस्तारण करा दिया गया। नदेली रोड पर केसर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने संबंधितों को निर्देश दिए हैं। इधर, फरीदपुर में एडीएम प्रशासन दिनेश मिश्रा, एसपी ग्रामीण मुकेश कुमार मिश्रा ने 25 शिकायतें सुनीं। इसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि आदि रहे।
--
एसडीएम ने किया सहकारी समिति का निरीक्षण
आंवला। तीनों क्षेत्रीय सहकारी समिति पर एसडीएम नहने राम ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से कहा कि लापरवाही न बरता जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समितियों पर डीएपी मंगाकर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद