फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daily direct flights for Mumbai-Bangalore in November

बरेलीः मुंबई-बंगलूरू के लिए नवंबर में हर रोज सीधी उड़ान

Sat, 23 Oct 2021 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Daily direct flights for Mumbai-Bangalore in November
बरेली हवाई अड्डा।
त्योहारों और शादियों के सीजन के लिए इंडिगो का फैसला, नया शेड्यूल जारी किया
विज्ञापन

पर्याप्त ट्रैफिक मिला तो आगे भी फैसला लागू रहने की उम्मीद
बरेली। त्योहारों और शादियों के सीजन के कारण नवंबर में इंडिगो एयरलाइन के विमान बरेली से मुंबई और बंगलूरू के लिए हर दिन सीधी उड़ान भरेंगे। इन उड़ानों के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। अब तक मुंबई के लिए सप्ताह में चार और बंगलूरू के लिए तीन दिन ही सीधी उड़ानें उपलब्ध थीं।
इंडिगो प्रतिनिधि साकेत ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर फिलहाल यह फैसला सिर्फ नवंबर महीने यानी 30 दिन के लिए लिया गया है। इसके लिए शेड्यूल भी संशोधित कर दिया गया है। अब तक सप्ताह में तीन दिन बंगलूरू से बरेली के लिए सुबह 8.40 बजे फ्लाइट थी जो सुबह 11.30 बजे यहां पहुंचती थी और यहां से दोपहर 12.30 बजे वापस बंगलूरू के लिए रवाना होती थी। नए शेड्यूल के तहत अब सुबह 11.10 बजे बंगलूरू से फ्लाइट उपलब्ध होगी जो दो बजे बरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन

बरेली से दोपहर तीन बजे बंगलूरू के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगी। मुंबई से अब तक सप्ताह में चार दिन सुबह 9.30 बजे फ्लाइट उपब्ध थी जो 11.30 बजे बरेली पहुंचती थी। अब यह फ्लाइट सातों दिन सुबह 9.50 बजे उपलब्ध होगी जो दोपहर 12.30 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से वापस मुंबई के लिए यह फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे उपलब्ध होगी जो 3.45 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर ट्रैफिक मिला तो जारी रहेंगी उड़ानें
इंडिगो प्रतिनिधि ने बताया कि फिलहाल यह फैसला त्योहारों और शादियों को देखते हुए लिया गया है लेकिन आगे भी अगर 75 फीसदी से ज्यादा ट्रैफिक मिला तो सीधी फ्लाइट को सप्ताह में सातों दिन जारी रखा जाएगा।

नए शेड्यूल से कारोबारियों को बड़ी राहत
बरेली से मुंबई और बंगलूरू के लिए फिलहाल हर दिन 80 फीसदी से ज्यादा एयर ट्रैफिक मिल रहा है। शहर के कारोबारियों ने पिछले दिनों प्रतिदिन उड़ान उपलब्ध कराने की मांग की थी। कंपनी ने सर्वे कराया तो उसके भी संतोषजनक परिणाम सामने आए। मुंबई और बंगलूरू के लिए रोज फ्लाइट उपलब्ध होने से कारोबारियों के साथ छात्र और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed