फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dabangs shaved the head of Scheduled Caste man and cut off his mustache in Bareilly

UP: सिर व मूंछ मुंड़वाकर अनुसूचित जाति के तांत्रिक के मुंह पर पोती कालिख, पूर्व प्रधान समेत आठ पर रिपोर्ट

Sun, 18 Jan 2026 03:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jan 2026 03:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उधार के रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के तांत्रिक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसे पीटा, फिर उसका सिर मुंड़वाया और मूंछ काट दी। उसके चेहरे पर कालिख भी पोती गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
dabangs shaved the head of Scheduled Caste man and cut off his mustache in Bareilly
पीड़ित व्यक्ति की मूछें काटता आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीदने के लिए उधार दिए साढ़े चार लाख रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के तांत्रिक की पिटाई कर दी। उसका सिर और मूंछ मुंड़वाकर मुंह काला कर दिया। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वीडियो को एक माह पुराना बताया है।

विज्ञापन


बहेड़ी के गुरसौली गांव निवासी पप्पू दिवाकर ने कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि वह झाड़-फूंक करते हैं। वह नवाबगंज इलाके के गेलाटांडा गांव में पूर्व प्रधान चंद्रसेन के यहां रहते थे। आरोप है कि चंद्रसेन ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए उससे साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर चंद्रसेन, उसके बेटे पप्पू और गोधनलाल ने साथियों के साथ मिलकर पप्पू दिवाकर की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि जातिसूचक गालियां दीं और पूरे गांव के सामने बेइज्जत किया। आरोपियों ने उनका सिर मुंड़वा दिया। मूंछें और भौंह के बाल भी काट दिए। उनका चेहरे पर कालिख पोत दी। उन्हें गांव में घुमाने की तैयारी थी, इससे पहले वह जान बचाकर मौके से भाग निकले। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मामला जातीय द्वेष का नहीं, बल्कि रुपयों के लेन-देन से जुड़ा है। विवेचना में स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत से रातभर गन्ने के खेत में छिपा रहा पीड़ित
अनुसूचित जाति के तांत्रिक पप्पू दिवाकर ने बताया कि सिर मुंड़वाने और मुंह काला करने के बाद उनको गांव में घुमाने की तैयारी थी। वहां से बचकर भागे तो दहशत की वजह से पड़ोस के  गांव में गन्ने के खेत में रात भर दुबके रहे। सुबह वह नवाबगंज थाने पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया है। घटना के बाद पप्पू दिवाकर अपने घर भी नहीं गए। उनके परिवार में कोई नहीं है। चचेरे-तहेरे भाई हैं जो खुद गांव-गांव घूमते रहते हैं।

गांव के लोगों ने दबी जुबान आरोप लगाया कि पप्पू दिवाकर ने कुछ लोगों को घर में खजाना दबा होने तो किसी को कोई और लालच देकर काफी रुपये ऐंठ लिए हैं। रुपये लेकर पप्पू भाग निकला। जब वह मिला तो लोगों ने इस तरीके से उससे बदला लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनाक्रम एक महीने पुराना है। तब किसी ने वीडियो बना लिया था जो अब वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
अनुसूचित जाति के शख्स के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी प्रेमपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने सीओ नीलेश मिश्रा के न मिलने पर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की यदि आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो सीओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अमित कुमार, शाहिद अंसारी, जान मोहम्मद, शाकिर अली, ऐबरन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed