{"_id":"67e1426e09b6d6f68a0572f1","slug":"cylinder-explosion-into-fire-in-chowmein-stall-four-people-including-girl-burnt-in-bareilly-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिलिंडर फटने से चाउमीन के ठेले में लगी आग, बच्ची सहित चार लोग झुलसे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिलिंडर फटने से चाउमीन के ठेले में लगी आग, बच्ची सहित चार लोग झुलसे, हालत गंभीर
Mon, 24 Mar 2025 05:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:12 PM IST
सार
बरेली के मीरगंज में चाउमीन के ठेले पर रखा छोटा सिलिंडर फट गया, जिससे उसमें आग लग गई। घटना में बच्ची समेत चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से ठेले में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज में छोटा सिलिंडर फटने से चाउमीन के ठेले में आग लग गई, जिससे एक बच्ची समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मीरगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची समेत तीन की हालत गंभीर देख उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मीरगंज के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी रामप्रकाश चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। उन्होंने रोजाना की तरह सोमवार को अपना ठेला लगाया था। उनके ठेले पर मीनाक्षी (12 वर्ष) पुत्री नन्हें 12 मोमोज खा रही थी। तभी अचानक सिलिंडर फट गया। धमाका होने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: गैस गोदाम में आग... 350 सिलिंडर फटे, धमाकों से दहले लोग, बोले- लगा ज्वालामुखी फटा; देखें Video
विज्ञापन
घटना में ठेला संचालक रामप्रकाश, मीनाक्षी, खुशी (चार वर्ष) पुत्री विनोद कुमार, महेंद्र मूलचंद निवासी करनपुर झुलस गए। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ अंजनी कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह अस्पताल पहुंच गए। पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन