{"_id":"623770b8570561574269eef3","slug":"cyclist-dies-due-to-car-collision-bareilly-news-bly478725668","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गोला सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर रोड स्थित रजौरा मोड़ के पास रविवार सुबह हुआ हादसा
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित रजौरा मोड़ के पास रविवार सुबह कार की टक्कर से सेमरई निवासी साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सेमरई निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई 28 वर्षीय गया प्रसाद जलालपुर पंखा बनवाने गया था। घर लौटते समय रजौरा गांव के मोड़ के पास किसी कार ने साइकिल सवार गया प्रसाद को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गया प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी रूबी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। भाई ने बताया कि मृतक गया प्रसाद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।