{"_id":"67051f178748bed39705e77e","slug":"cyber-thugs-withdrew-money-from-two-accounts-in-bareilly-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साइबर ठगों ने दो खातों से निकाले 7.25 लाख रुपये, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फ्रीज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साइबर ठगों ने दो खातों से निकाले 7.25 लाख रुपये, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फ्रीज कराई
Tue, 08 Oct 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:32 PM IST
सार
बरेली में एक व्यक्ति का फोन कहीं गिर गया। इसके बाद 15 दिनों में उनके दो खातों में लाखों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रकम फ्रीज करा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में साइबर ठगों ने कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्परता से शिकायत की तो पुलिस ने उनकी रकम फ्रीज करा दी। अब रिपोर्ट के बाद लिखापढ़ी से उन्हें रकम वापस दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस साइबर ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बड़ी बमनपुरी निवासी सुनील मिश्रा ने बताया कि उनका फोन कहीं गिर गया था। इसके बाद 15 दिनों में उनके दो खातों से कुल सात लाख पच्चीस हजार तीन सौ रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये निकालने की शिकायत पोर्टल पर भी की थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश शर्मा ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत करने के बाद साइबर टीम ने रकम को फ्रीज करवा दिया है। अब इस रकम को पीड़ित को वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सुनील मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन