फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber thugs of Dhantia and Hafizganj siphoned off money from Goa businessman's account

धंतिया और हाफिजगंज के साइबर ठगों ने गोवा के कारोबारी के खाते से उड़ाए रुपये

Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs of Dhantia and Hafizganj siphoned off money from Goa businessman's account
धंतिया में साइबर ठगों के घरों की तलाशी लेती पुलिस।

नाइजीरियन गैंग के सदस्य हैं दोनों आरोपी, गिरफ्तार कर ले जाए गए गोवा
विज्ञापन

तलाशी के दौरान घरों से कई मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी हुए बरामद

सीबीगंज। गोवा के कारोबारी से ठगी के मामले में फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया गांव के रहने वाले शिवकुमार और हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली के गुलाम गौस को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ठग नाइजीरियन गैंग के सदस्य हैं और गोवा के कारोबारी से ठगी के रुपये उनके खाते में ट्रांसफर हुए थे।
गोवा पुलिस की सूचना पर सीबीगंज पुलिस ने शनिवार देर रात शिवकुमार और गुलाम गौस को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाइजीरियन साइबर ठग गैंग के सदस्य हैं, जिन्होंने गोवा के एक कारोबारी की मेल आईडी हैक करके लाखों रुपये की ठगी की है। ठगी के बाद यह रकम शिवकुमार और गुलाम गौस के खाते में ट्रांसफर हुई। बैंक से अकाउंट नंबर के आधार पर आरोपियों का पता मिलने के बाद शनिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस दोनों आरोपियों को दोबारा उनके घर लेकर पहुंची। वहां से तलाशी के दौरान कई मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि इनमें से कुछ एटीएम कार्ड दूसरे लोगों के नाम पर भी हैं।
विज्ञापन

कमीशन पर करते थे काम

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बतया कि कि उनके गैंग के सदस्य से मिलकर ईमेल हैक करने के बाद अकाउंट की डिटेल जुटा लेते हैं। फिर उनके अकाउंट से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर लिए जाते हैं। ये रुपये उनके खाते में आए थे। वे लोग खाते से रुपये निकालकर अपना बीस प्रतिशत कमीशन लेकर बाकी रुपये आरोपियों को पहुंचा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर ले जाए जाएंगे गोवा

शिवकुमार और गुलाम गौस की गिरफ्तारी के बाद बरेली पुलिस ने गोवा पुलिस को सूचना दे दी है। अब गोवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें ले जाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed