फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber criminals duped MBBS student of money in Bareilly

Bareilly News: एमबीबीएस के छात्र से 2.80 लाख रुपये की ठगी, साइबर ठगों ने टास्क देकर जाल में फंसाया

Sat, 19 Oct 2024 04:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र को साइबर ठगों ने टास्क पूरा करने पर कमाई का लालच दिया। इसके बाद बातों में फंसाकर उससे 2.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। 

विज्ञापन
Cyber criminals duped MBBS student of money in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एमबीबीएस के छात्र से 2.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित छात्र ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गुजरात के जिला छोटा उदयपुर निवासी सानिध्य राठौर शहर के निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उनको टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर टास्क पूरे करने पर मुनाफा देने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


UP News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर योगेश के खिलाफ बदायूं में दर्ज हैं मुकदमे, ऐसे बना सुपारी किलर
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगों ने उन्हें प्रोडक्ट लिंक दिए थे। उन्हें एडकार्ट करके स्क्रीनशॉट भेजने थे। पहले छोटे टास्क दिए गए और कुछ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 80 हजार रुपये निवेश करने पर 1.20 लाख रुपये लौटाने का झांसा दिया। 

सानिध्य ने 80 हजार रुपये भेजे। इसी तरह कई बार में उनसे रकम ट्रांसफर कराई। इसके बाद तीन लाख रुपये मांगने लगे तो सानिध्य को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित छात्र ने साइबर ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed