फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cases registered against sharp shooter Yogesh of Lawrence Bishnoi gang in Badaun

UP News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर योगेश के खिलाफ बदायूं में दर्ज हैं मुकदमे, ऐसे बना सुपारी किलर

Sat, 19 Oct 2024 02:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2024 02:52 PM IST
सार

मथुरा में पकड़ा गया शार्प शूटर योगेश बदायूं का रहने वाला है। उसने 10 साल पहले यहां ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी थी। इसके बाद कासगंज में वारदात की। दोस्त के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया। 

विज्ञापन
Cases registered against sharp shooter Yogesh of Lawrence Bishnoi gang in Badaun
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर योगेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुरा निवासी योगेश उर्फ राजू ने दस साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। बदायूं निवासी पवन गुप्ता की उसने सुपारी लेकर हत्या की थी। इसके बाद वह जेल चला गया। जेल से बाहर आया तो कासगंज में हत्या कर दी, लेकिन इन वारदात के बाद भी वह नहीं रुका। तीन साल पहले उसने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह में जुड़ने का मन बना लिया। एक दोस्त के माध्यम से वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ गया। इसके बाद सुपारी लेकर हत्या करनी शुरू कर दी। बता दें कि शार्प शूटर योगेश को दिल्ली पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुरा निवासी योगेश उर्फ राजू का नाम उस समय प्रकाश में आया था जब उसने सबसे पहले शहर के ट्रांसपोर्टर अमन गुप्ता की हत्या की थी। अमन की हत्या शहर के एक सट्टेबाज ने कराई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें योगेश भी नामजद था और पुलिस ने इसे जेल भेज दिया था। उसके बाद से ही इसने रुपये लेकर हत्या करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


UP News: 10 साल पहले हत्या कर बदायूं से भागा था लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर योगेश, पुलिस खंगाल रही कुंडली 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच इसके माता पिता का निधन हो गया। एक बहन की शादी कर दी, जबकि उसकी दूसरी बहन अपनी  बुआ के घर रहती है। इसका भाई फरीदाबाद में रहता है। मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत भी गिर गई है। कभी-कभी  योगेश बदायूं आता है। वह अपने घर तक जाता जरूर है, लेकिन यहां पर रुकता नहीं है। हालांकि कुछ लोगों से इसके संपर्क बदायूं में भी है। जिन्हें चिन्हित करने के लिए पुलिस लग गई है। 

वर्ष 2024 में हुआ था सबसे पहला केस
वर्ष 2024 में योगेश उर्फ राजू अपने साथियों के साथ मिलकर अमन गुप्ता की हत्या की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 302/120 बी आइपीसी में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में सिविल लाइन थाना पुलिस ने धारा 147, 323, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज की थी।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि योगेश उर्फ राजू के खिलाफ कोतवाली और सिविल लाइन में मुकदमे दर्ज हैं। वह कभी-कभी बदायूं चोरी छिपे आता है, लेकिन रुकता नहीं, चला जाता है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed