फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Customers disrupted the second day at Yes Bank

बरेलीः यस बैंक में दूसरे दिन भी ग्राहकों ने किया हंगामा

Sun, 08 Mar 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Customers disrupted the second day at Yes Bank
बरेली की यस बैंक में मौजूद बैंक के कस्टमर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला भुगतान, एटीएम में भी कैश नहीं

विज्ञापन
बरेली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के यस बैंक के खाते से अधिकतम 50 हजार रुपये की निकासी का आदेश देने के बाद यस बैंक में दूसरे दिन भी कैश निकालने के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। सुबह से लाइन लगाए ग्राहकों का खाते से रकम निकालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस बीच बैंक स्टाफ से नोकझोंक के साथ ही ग्राहकों ने बैंक में हंगामा किया। पुलिस भी तैनात रही।
आरबीआई के प्रतिबंध के बाद सिविल लाइंस में यस बैंक में शुक्रवार से ही ग्राहकों की भीड़ लगने लगी थी। कैश के संकट की बात कहते हुए बैंक स्टाफ ने ग्राहकों को समझाने की कोशिश की तो वे उलझने लगे। एटीएम में कैश न होने से ग्राहक होली की खरीदारी न कर पाने से परेशान थे। शनिवार को बैंक में सुबह से ही जुटे ग्राहकों ने बताया कि बैंक में सुबह 11 बजे ही चेक जमा कर दिया था लेकिन दोपहर दो तीन बजे तक पैसा नहीं मिला। ऐसे में ग्राहक एक से दूसरे काउंटर पर भटकते रहे। बुजुर्ग और बीमार ग्राहकों की घंटों बैंक शाखा में बैठने से तबीयत खराब होने लगी। कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें होली पर अपने स्टाफ को भुगतान करना है लेकिन बैंक से रकम न निकल पाने से काफी परेशानी हो रही है। बैंक प्रबंधक अफजल खान ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

एटीएम में भी कैश नहीं, दूसरे बैंकों के एटीएम में काम नहीं कर रहा कार्ड

यस बैंक के काउंटर से चेक का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। दूसरी दिक्कत यह है कि बैंक के अपने एटीएम में तो कैश है ही नहीं, अगर कोई दूसरे बैंक के एटीएम से यस बैंक के कार्ड से भुगतान लेने की कोशिश करता है तो वहां भी भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed