फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Customers' confidence in savings schemes is increasing

Bareilly News: बचत योजनाओं पर बढ़ रहा ग्राहकों को भरोसा

Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Customers' confidence in savings schemes is increasing
बरेली। डाक विभाग का आरडी (आवर्ती जमा) खाता छोटी बचत का बड़ा जरिया माना जाता है, इस पर लोगों का भरोसा आज भी कायम है। इसी वजह से आरडी खातों की संख्या बढ़ी है। डाक विभाग की ओर से जारी आंकड़े भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

जून 2025 तक जिले के डाकघरों में करीब 2.90 लाख खाते खुले हैं। सीनियर पोस्टमास्टर जीए खान ने बताया कि डाकघर में आवर्ती जमा से लोग छोट-छोटी बचत कर बड़ी राशि जमा कर सकते हैं। आकर्षक ब्याज की वजह से लोग इस योजना में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

चाहे नौकरीपेशा हों, वरिष्ठ नागरिक हों, छोटे व्यवसायी हों या गृहिणियां, सभी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कराया जा सकता है। परिपक्वता के बाद जमा अवधि को आगे बढ़ाने की सुविधा भी उपलब्ध है। ब्याज की गणना हर तिमाही की जाती है, जबकि भुगतान साल में एक बार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा समर्थित होने के कारण यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है, यही वजह है कि हजारों लोग इसे जोखिम मुक्त विकल्प के रूप में पसंद कर रहे हैं।

------

वार्षिक खातों में भी जमकर हो रहा निवेश
आरडी के साथ ही एमआईएस खाते में जून तक 38 हजार खाते लोगों ने खुलवाए। इस योजना के जरिये मासिक बचत के साथ आप बड़ी राशि बना सकते हैं। इसमें करीब सात प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed