{"_id":"5d2cdc218ebc3e6d250db13b","slug":"cultural-religious-bareilly-news-bly3686893168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएगा हरेला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएगा हरेला महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से 17 और 18 जुलाई को कूर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में हरेला महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन अबक ी बार पर्यावरण संरक्षण को समर्पित होगा। विद्युत विभाग के निरीक्षण भवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुुख्य अतिथि उत्तराखंड के पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत रहेंगे।
उत्तराखंड में वनों के जीर्णोद्धार के जनक कहे जाने वाले जंगली जी भी मौजूद रहेंगे। जो मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण संबंधी अपने अनुभव लोगों के साथ साझा करेंगे। उत्तराखंड गौरव पर्यावरण सम्मान (वृक्ष मित्र) सम्मान से समाजसेवी और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित होंगे। बताया कि इस दौरान मेधावी उत्तराखंडी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, पर्यावरण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस का आयोजन होगा। ब्यूरो