फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

गूंजे वेदमंत्र और एक दूजे के हुए 11 जोड़े

Wed, 20 Nov 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को गांधी उद्यान में 11 कन्याओं का हिंदू रीतिरिवाज से विवाह संपन्न हुआ। वेदमंत्रों से गूंजते उद्यान में ये जोड़े एक-दूजे को वरमाला पहनाकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। सभी जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान सामग्री और 35 हजार रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे कार्यक्रम की शुरुआत होनी थी, लेकिन वर और वधू के देरी से पहुंचने की वजह से कार्यक्रम करीब आधे घंटे बाद शुरू हो सका। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह व नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने वरपक्ष का स्वागत किया। इसके बाद योगाशेड में जोड़ों को एक एक-कर बैठाया और वैवाहिक अनुष्ठान शुरू हुआ। इस दौरान वर वधू के साथ मौजूद परिजन उनके सभी कार्य संभाल रहे थे। अपर नगर आयुक्त ने सभी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वैवाहिक अनुष्ठान पं. राधेश्याम शुक्ला और पं. नरेश चंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। इस दौरान नगर निगम से लिपिक दुर्वेश, नईम अहमद, वारिश, मोहम्मद वसीब व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने लिए सात फेरे

सिकलापुर की कुसुम और पूरन, जगतपुर के राजकुमार और नीतू, नौमहला की सुमन और टिंकू, कुंवरपुर सिटी की किरन और शरद, नेकपुर की प्रियंका सिंह और मनोज, डेलापीर की राधा और रामकिशोर, जाटवपुरा की सोनम और हरीश, कटरा चांद खां की लक्ष्मी और वीरेश, अनीता और मुकेश, शाहदाना की सुषमा और मनोज, माधोबाड़ी की एकता और भोगराज फेरे लेकर जीवनसाथी बने। इसमें 5 एससी, 5 ओबीसी और एक सामान्य वर्ग के जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। वहीं रजिस्ट्रेशन के बावजूद दो जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल होने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed