फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

परचम कुशाई की रस्म से उर्स शराफती का आगाज

Thu, 31 Oct 2019 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। हजरत शाह शराफत अली मियां के तीन रोजा उर्स का आगाज बुधवार को परचम कुशाई की रस्म से हो गया। दिन में निकले परचमी जुलूस में दर्जनों गांव कस्बों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उर्स की शुरुआत के साथ जुलूस के माध्यम से माहे आमदे रबीउल अव्वल का इस्तकबाल भी किया गया।
विज्ञापन

जुलूस से पहले दरगाह मेहमानखाने में पीरे तरीकत शाह मुहम्मद सकलैन मियां की सरपरस्ती में तकरीरी जलसा हुआ। इसमें डॉ. महमूदुल हसन, मौलाना अनवार मुरादाबादी और मौलाना रिफाकत नईमी ने हजरत शाह शराफत मियां की रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली। नातो मनकबत के कलाम हसीब रौनक सकलैनी, आमिल सकलैनी, आलम सकलैनी, मजहर सकलैनी ने शानदार अंदाज में पेश किए। निजामत अल्हाज मुंतखब अहमद नूर ने किया।
विज्ञापन

महफिल के बाद सकलैन मियां हुजूर ने झंडा देकर परचमी जुलूस रवाना किया, जो अल्हाज गाजी मियां, अल्हाज मुमताज मियां और अल्हाज मुंतखब मियां की कयादत में निकाला गया। जुलूस ब्रह्मपुरा, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना होते हुए मनिहारान गली होकर दरगाह शरीफ पहुंचा। यहां पीरे तरीकत शाह सकलैन मियां ने परचम कुशाई की रस्म अदा करते हुए उर्स के आगाज का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में शामिल होने के लिए रेलवे जंक्शन, मीरगंज, फतेहगंज, महेशपुरा, ठिरिया, फरीदपुर, बहेड़ी, भोजीपुरा, बिधौलिया, शाहजहांपुर और रामपुर आदि से अकीदतमंद पैदल चादरों का जुलूस लेकर पहुंचे और इसमें शामिल हुए। इसके अलावा बानखाना से चादरों का बड़ा जुलूस फैज सकलैनी व मुनीर सकलैनी के नेतृत्व में पहुंचा। इसी तरह शहर के तमाम इलाकों से चादरों के जुलूस भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed