{"_id":"5db74be58ebc3e016d633012","slug":"cultural-bareilly-news-bly38187605","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराफत मियां के उर्स की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराफत मियां के उर्स की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शराफतुल औलिया हजरत शाह मौलाना शराफत अली मियां का सालाना चार रोजा उर्स शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस 52वें उर्स की शुरुआत परचम कुशाई की रस्म से होगी।
इस संबंध में मेहमानखाने में प्रेसवार्ता के दौरान प्रबंधक हाजी मुमताज मियां ने बताया कि 30 अक्तूबर को दोपहर में 2 बजे परचम कुशाई की रस्म के बाद शहर के अलग-अलग मोहल्लों में ‘जश्ने शाह शराफत अली मियां’ की महफिलें सजाई जाएंगी, जो 5 नवंबर तक जारी रहेंगी। उर्स के पहले रोज दरगाह के मेहमानखाने में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा। अगले दो रोज 7 एवं 8 नवंबर को उलमा इकराम की तकरीर होगी। इसी कड़ी में 9 नवंबर को दिन में 11 बजे कुल शरीफ होगा। कुल के दूसरे रोज जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर पीरो मुर्शिद शाह मुहम्मद सकलैन मियां की सरपरस्ती में चादरों का जुलूस निकाला जाएगा, जो गुलाब नगर स्थित हजरत बशीर मियां की दरगाह पहुंचेगा।
इससे पहले पोस्टर जारी करने के दौरान हमजा सकसैनी, आफताब सकलैनी, मुंतसिब सकलैनी, हाजी लतीफ कुरैशी, हाजी इंतजार सकलैनी, मेराज सकलैनी, मोहसिन आलम आदि मौजूद रहे।