{"_id":"5da77b258ebc3e01830a2907","slug":"cultural-bareilly-news-bly380480595","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबड़ी-जलेबी की रिकार्डतोड़ बिक्री ने बढ़ाई फीके बाजार में मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबड़ी-जलेबी की रिकार्डतोड़ बिक्री ने बढ़ाई फीके बाजार में मिठास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। त्योहारों के मौसम में भी अब तक बाजार में दिख रहा सन्नाटे जैसा माहौल करवाचौथ से एक दिन पहले अचानक पलटी मारता दिखा। खासतौर पर मिठाई की दुकानों पर बेतहाशा भीड़ उमड़ी। देर रात तक जलेबी और रबड़ी की रिकार्ड तोड़ खरीदारी हुई। प्रमुख दुकानों पर जलेबी चार सौ तो स्टालों पर 120 से डेढ़ सौ रुपये तक के रेट में बेची गई। जैसी दुकान वैसा भाव जैसी यही स्थिति रबड़ी के मामले भी रही। इन दोनों आइटम के साथ दूध-दही आदि की भी खूब खरीददारी हुई। रात तक बाजार से रबड़ी गायब हो गई। व्यापारियों के मुताबिक जिले भर में बुधवार देर रात तक बिक्री होने से 50 लाख रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
बाजारों में जलेबी और रबड़ी दुकान-स्टालों पर रात तक ग्राहक जमे रहे। भीड़ होने से लोगों को परेशानी भी हुई। शहर में पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर इसकी बिक्री होती रही। देसी घी से तैयार जलेबी की मांग ज्यादा रही, लेकिन बाजार में इसके भाव 280 से लेकर 400 रुपये प्रति किलो रहे। जबकि वनस्पति से तैयार माल सौ से 120 रुपये किलो में उपलब्ध रहा। इस मौके पर इमरती की भी मांग रही और रबड़ी ज्यादातर स्थानों पर शाम होते ही गायब हो गई।
गिफ्ट में ज्वैलरी तो कहीं साड़ी सूट
अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देने वालों की भी भीड़ रही। ज्यादातर लोगों ने ज्वेलरी आइटम गुरुवार के लिए बुकिंग कराई है। गुरुवार संध्या पर चंद्र दर्शन के बाद यह गिफ्ट लोग देना चाहते हैं। सराफ संदीप अग्रवाल ने बताया कि छोटे आइटमों की मांग ज्यादा है। कुछ लोगों ने बड़े आइटम आर्डर पर ही बनवाएं हैं। गिफ्ट, कपड़ा और गारमेंट बाजार में भी साड़ी-सूट आदि खरीदारी खूब रही।
विज्ञापन
सजती कैसे! मेंहदी की लाइन में सजना के साथ घंटों बीते
करवाचौथ का व्रत गुरुवार को है। ऐसे में घरों में भी महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। पूजन और अर्चन की तैयारियों को महिलाएं अंतिम रूप देने में जुटी हैं। वहीं सभी आवश्यक सामानों की खरीदारी अधिकांश ने तो कर ली है। जिन्होंने नहीं की है। वह सभी कार्य निपटाने के बाद आज दोपहर और शाम को बाजारों में खरीदारी करेंगी। बाजारों में आधी रात तक चहल.पहल रही। सबसे ज्यादा भीड़ मेंहदी स्टाल और ब्यूटीपार्लरों पर रही। स्थिति यह थी कि मेंहदी लगवाने के लिए दो-दो घंटे बाद नंबर आ रहे थे। स्टालों पर साइज और डिजाइन के अनुरूप दो सौ से दो हजार रुपये तक मेंहदी लगाई जा रही थी। जबकि ब्यूटीपार्लर एडवांस बुकिंग होने से फुल थे। ब्यूटीपार्लरों में गुरुवार सुबह से काम शुरू होगा। साथ ही ज्वेलरी और अन्य बाजार भी गुरुवार अवकाश होने पर भी खुले रहेंगे। करवा, चलनी, सींक, चूड़ी और अन्य आइटमों की बिक्री भी बुधवार में खूब रही।