{"_id":"5d9ceda88ebc3e01665e544d","slug":"cultural-bareilly-news-bly3793667158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व पर निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व पर निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साहिब श्रीगुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी की ओर से साइकिल रैली निकाली गई।
साइकिल रैली जनपुरी गुरुद्वारा से शुरू होकर डीडी पुरम, स्टेडियम रोड, कंपनी बाग, सर्किट हाउस, चौकी चौराहा, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर, मॉडल टाउन होते हुए गुरुद्वारा संजय नगर पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें सिख संस्थाओं की ओर से संचालित स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। रैली में सबसे आगे खुली जीप पर गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों का प्रचार हो रहा था। रैली के समापन पर लकी ड्रा के जरिए छह साइकिलें लोगों को प्रदान की गई। रैली का संचालन मनमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, मालिक सिंह, परमजीत सिंह, ओपी सिंह, राजेंद्र सिंह, मनु बख्शी ने किया। सहयोग विक्की बग्गा, अमर जीत सिंह, सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, मनदीप सिंह आदि का रहा। ब्यूरो