{"_id":"5d97abfe8ebc3e017e52cb4a","slug":"cultural-bareilly-news-bly378877079","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक संपर्क पहल के तहत बैंकों ने लगाए स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक संपर्क पहल के तहत बैंकों ने लगाए स्टाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो=
‘बैंक और ग्राहकों के बीच की दूरी और कम करने की जरूरत’
-ग्राहक संपर्क पहल के तहत विभिन्न बैंकों ने स्टाल लगाकर दी आधुनिक सेवाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। ग्राहक संपर्क पहल के तहत विभिन्न बैंकों ने स्टाल लगाकर लोगों को बैंकों की आधुनिक सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर आधार पंजीकरण और संशोधन, टैब बैंकिंग के माध्यम से नए बचत खाते खोले जाने, भीम एप आदि के बार में अवगत कराया गया।
संजय कम्युनिटी हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में तमाम सरकारी, निजी बैंकों के साथ ग्रामीण, सहकारी बैंक, नाबार्ड और स्वयं सहायता समूहों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बैंकों का महत्वपूर्ण योगदान है। बैंकों को आमजन के और नजदीक पहुंचाने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने कई लोगों ने ऋण स्वीकृति पत्र भी बांटे। बॉब के महाप्रबंधक सतीश कुमार अरोरा ने भी बैंकों की आधुनिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर ओपी बढेरा, बॉब के उप महाप्रबंधक हरदीप सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।