फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

डॉ. भगवान शरण भारद्वाज और सुरेश बाबू मिश्रा को साहित्य भूषण सम्मान

Sat, 21 Sep 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के वर्ष 2018 के पुरस्कारों पर शुक्रवार को निर्णय ले लिया गया। इसमें बरेली कॉलेज में हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. भगवान शरण भारद्वाज और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश बाबू मिश्रा को साहित्य भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। यह निर्णय वर्ष 2018 में प्रकाशित पुस्तकों के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन


आलोचना, इतिहास, निबंध, काव्य समेत कई विधाओं में किया काम
सिंधुनगर निवासी डॉ. भगवान शरण भारद्वाज बरेली कॉलेज में हिंदी के विभागाध्यक्ष, कार्यवाहक प्राचार्य, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आर्ट्स फैकल्टी के डीन और 80 के दशक में संघ के महानगर संघचालक रहे हैं। उन्होंने समीक्षा, आलोचना, इतिहास, शोध-प्रबंध, दर्शन, संस्कृति और काव्य समेत हिंदी की कई विधाओं में कार्य किया है। पांचाली, शोध स्वर, ग्वालबाल, युवामन, मधुमती समेत कई पत्रिकाएं संपादित की हैं और संस्कृत पत्रिकाओं में 300 से ज्यादा लेख प्रकाशित हुए हैं। उनके निर्देशन में दर्जन भर से ज्यादा पीएचडी भी हुई हैं। डॉ. भारद्वाज की बेटी डॉ. दीप्ति भारद्वाज ने बताया कि पिता अस्वस्थ होने के चलते दो साल से बिस्तर पर हैं और उन्हें सम्मान दिलाने के सारे प्रयास उनके शिष्यों ने ही किए हैं।
विज्ञापन


सुरेश बाबू ने लिखीं दस पुस्तकें
वर्ष 1980 से 2017 तक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे सुरेश बाबू मिश्रा राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य पद से रिटायर हैं। सहमा हुआ शहर, लहू का रंग, थरथराती लौ, बलिदान की कहानियां, अविष्कार की कहानियां, संघर्ष का विगुल, जमीन से जुड़े लोग, साकार होते सपने, उजाले की किरन, जानलेवा धुआं, उनके कहानी, लघु उपन्यास, एकांकी और नाटक संग्रह हैं। वह 1984 से लेखन कार्य कर रहे हैं और अब तक लगभग सौ कहानियां एवं 150 लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उत्कृष्टता के लिए उन्हें विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed