फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

बकरा मार्केट में सुलतान, सलमान और शेरा की बादशाहत

Sat, 10 Aug 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। ईदुल अजहाज के निकट आते ही बकरों का बाजार भी गर्मा गया है। आम तौर पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक के बकरे बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ अच्छे, खूबसूरत और ऊंची नस्ल के बकरे एक लाख रुपये से अधिक कीमत तक के बिक रहे हैं। खास बात ये भी है सुल्तान, सलमान और शेरा आदि के नाम के तमाम बकरे बाजार में सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों पुराना शहर के सैलानी, कनवर शाह की जियारत, कांकर टोला, शहदाना और कुतुबखाना, कोहाड़ापीर और किला के बाजार में भी बकरों भेड़ों का बाजार लगा हुआ है। आम तौर पर यहां पर शाम को काफी भीड़ हो रही है। बकरे देहात इलाकों से ही आ रहे हैं। खास तौर पर यहां के देवचरा बाजार में बकरों की भरमार है। जहां से थोक व्यापारी तो शहर के बाजार के लिए जानवर ला रहे हैं। तमाम लोग खुद ही वहां से खरीदारी कर रहे हैं। कांकर टोला के रहने वाले एक शख्स ने सवा लाख रुपये का बकरा खरीदा है। इसका नाम सुल्तान है और वजन में एक सौ बीस किलो वजन का है। इसी तरह किला में भी लगभग एक लाख रुपये का ही बकरा खरीदा गया है। इसका भी वजन लगभग एक कुंतल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed