{"_id":"5d449c4a8ebc3e6cce128f54","slug":"cultural-bareilly-news-bly370936152","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति की धुनों ने भरा देशप्रेम का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति की धुनों ने भरा देशप्रेम का जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारतीय सेना की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैंट के स्कूल में पाइप और मिलिट्री बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। जाट रेजीमेंट सेंटर के सैनिकों ने सदर बाजार स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में देशभक्ति और मार्शल धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बज रही धुनों पर मौजूद स्टूडेंट्स देशभक्ति के तराने गुनगुनाते रहे।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलोें और कॉलेजों के युवाओं में राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने, भारतीय सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने, साथ ही, सैन्य सेवा के प्रति रुचि पैदा करने का रहा। इस दौरान सैनिकों से बात कर स्टूडेंट्स ने भी सैन्य सेवा से जुड़ने के बारे में जानकारी ली। उन्हें एसएसबी, एनडीए, बीएसएफ, आईटीबीपी और आर्मी आदि सेवाओं के लिए फिजिकल, लिखित और मेडिकल परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई।