{"_id":"69e280fd20923fde300a6374","slug":"ct-scan-units-server-down-long-wait-for-tests-bareilly-news-c-4-bly1053-866595-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीटी स्कैन यूनिट का सर्वर डाउन, जांच के लिए लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीटी स्कैन यूनिट का सर्वर डाउन, जांच के लिए लंबा इंतजार
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड में चल रहे सीटी स्कैन यूनिट में दो दिन से सर्वर की अड़चन से मरीज जूझ रहे हैं। रोजाना कई मरीज बिना जांच के लौट रहे हैं। शुक्रवार को जांच के लिए 44 मरीज पहुंचे। इसमें 34 की जांच हुई और बाकी मरीजों को शनिवार को बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक पीपीपी मॉडल पर संचालित सेवा प्रदाता फर्म का रिपोर्टिंग सॉफ्टवेयर दो दिन से डाउन है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोपहर 12 बजे से चार बजे तक सर्वर क्रैश रहा। इससे मरीजों की रिपोर्ट, बिलिंग आदि थम गई। दोबारा सॉफ्टवेयर शुरू होने के इंतजार में तमाम मरीज बैठ गए तो कुछ बाद में जांच कराने की बात कहकर चले गए। शाम चार बजे दोबारा संचालन शुरू होने पर मरीजों की जांच शुरू हुई। स्टाफ के मुताबिक जो लोग टेस्ट के लिए फॉर्म देकर चले गए उन्हें कॉल कर शनिवार को जांच के लिए बुलाया गया है।