फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd of devotees gathered in Ali Miyan's clan

Bareilly News: वली मियां के कुल में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Tue, 28 Feb 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Feb 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Ali Miyan's clan
बरेली। कुतुबुल अकताब हजरत मौलाना शाह वली मोहम्मद उर्फ वली मियां का तीन रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ मुकम्मल हो गया। इसमें शिरकत करने के लिए दूर दराज प्रांतों और शहरों से जायरीन पहुंचे थे।
विज्ञापन

बाजार संदल खां स्थित दरगाह शरीफ पर सुबह से ही जायरीन की चहल पहल शुरू हो गई थी। आस्ताने और मेहमानखाने में लगतार जमावड़ा बना रहा। तमाम लोग इत्र, गुलाब और फूल पेश कर रहे थे। जिससे पूरा आस्ताना खुशबुओं से महक रहा था। वहीं जखीरा, जसोली, रेती, कटघर, हुसैन बाग, सराय, किला, ठिरिया आदि से चादरों के जुलूस आते रहे। दरगाह से लेकर आस-पास के तमाम इलाकों में चहल-पहल के बीच मोहल्लों में लंगर भी जारी रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की कड़ी में दोपहर को सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां की सदारत में जलसे की शुरुआत तिलावते कलाम से की गई। नात-ओ-मनकबत का नजराना पेश किया गया। इसमें खास तौर से कारी गुलाम यासीन के कलाम - शाम सहर जो चांद तुम्हारे चैन से कटते हैं, शुक्र खुदा के रोज वली का सदका मिलता है.. इस शेर पर खूब दाद मिली। इसी तरह डॉ. शबाब कासगंजवी, हिलाल बदायूंनी, गुल मोहम्मद कदीरी, फराज वजीरगंजवी ने कलाम पेश किए। इस मौके पर तकरीर में सज्जादानशीन अनवर मियां ने कहा कि इंसान को हर वक्त तौबा करना चाहिए और झूठ से परहेज करना चाहिए। इससे पहले मौलाना तहीर अहमद ने नसीहत याफता तकरीर की। आखिर में शाम 4:50 बजे कुल शरीफ की फातिहा हुई। सलात-ओ-सलाम के बाद दुआ की गई। इस दौरान सैयद नाजिर अली उर्फ चांद, आरिफ उल्लाह, मोहसिन इरशाद, ताहिर शमसी, रूमान शमसी, मोहम्मद उस्मान, फैजी उल हक, हाफिज फाजिल आदि मौजूद रहे। संचालन हाफिज जानिसार मोहम्मदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed