{"_id":"5eb070c78ebc3e909943a7c1","slug":"crowd-increased-in-shyamganj-acm-sent-shopkeeper-to-police-station-bareilly-news-bly4047638133","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज में भीड़ बढ़ी, एसीएम ने दुकानदार को थाने भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज में भीड़ बढ़ी, एसीएम ने दुकानदार को थाने भिजवाया
विज्ञापन
बरेली के श्यामगंज बाजार में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों के अनुरोध पर अफसर की सिफारिश के बाद छोड़ा गया
विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस का ध्यान हॉटस्पॉट एरिया हजियापुर की ओर लगा है तो श्यामगंज बाजार में दुकानदारों की मनमानी से भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को ऐसे हालात होने पर एसीएम ने दौरा कर पुलिस को सख्ती के आदेश दिए। एसीएम ने एक बड़े दुकानदार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद व्यापारियों के अनुरोध पर बड़े अफसर की सिफारिश से उसे छोड़ दिया गया।
श्यामगंज बाजार में केवल बेहद जरूरत वाला थोक सामान बेचने की छूट है। उसके लिए भी गिनीचुनी दुकानें खोली गई हैं। गली मोहल्लों के दुकानदार यहां आकर सामान खरीद सकते हैं। सोमवार को श्यामगंज चौराहा स्थित एक पंसारी की दुकान खोलकर फुटकर में माल बेचा जा रहा था। एसीएम टू रोहित यादव ने पंसारी की दुकान पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। यहां जनता के कई लोग फुटकर का सामान लेने को भीड़ लगाए मिले। अनियमितता मिलने पर उन्होंने दुकानदार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार को बारादरी थाने ले जाया गया। थोड़ी देर में ही व्यापारी नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल करके सिफारिश शुरू कर दी। फिर दुकानदार को चेतावनी देकर छुड़वा दिया गया।