फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowd in market before Holi, situation of jam at Qutubkhana

होली से पहले बाजार में बढ़ी भीड़, कुतुबखाना पर जाम के हालात

Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Crowd in market before Holi, situation of jam at Qutubkhana
होली पर रंग की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। होली की खरीददारी करने लोग उमड़े तो बाजार में खासी भीड़ लग गई। इससे कुतुबखाना बाजार पर जाम जैसे हालात बन गए। ट्रैफिक पुलिस के साथ सिविल पुलिस लगाई गई। पुलिस ने कार व अन्य वाहनों की आवाजाही रोककर जाम कम करने की कोशिश की। बाकी मार्केट ठंडे दिखे।
विज्ञापन

होली से पहले रविवार को मार्केट के एक खास हिस्से में गहमागहमी दिखी। कुतुबखाना मार्केट सुबह से रात तक आबाद रहा। यहां काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे खरीददारी को उमड़े। बड़ा बाजार, किला बाजार व आलमीगीरीगंज में भी होली की खरीददारी को लेकर लोग पहुंचे पर पहले जैसी रौनक नहीं दिखी। दिन में यह बाजार अपेक्षाकृत फीके नजर आए। शाम को बड़ा बाजार में जरूर लोगों की भीड़ उमड़ी। इन बाजारों के दुकानदार भी सोमवार को भीड़ बढ़ने की उम्मीद में दिखे। हालांकि उनका यह भी मानना था कि ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से बिक्री पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

नगर निगम का दावा खोखला, संडे मार्केट तो फिर भी लगा

बरेली। इस रविवार को भी ईसाई की पुलिया से मालियों की पुलिया तक संडे मार्केट लगाया गया। हालांकि इस बार सड़क पर खास अतिक्रमण नहीं किया गया था। पुलिस सड़क से फड़वालों को हटाती रही पर पूरी तरह से बाजार को बंद कराने से परहेज किया। मार्केट न लगवाने का दावा करने वाली नगर निगम की टीम यहां झांकी तक नहीं। जाहिर है कि हाल ही में नगर निगम बोर्ड की बैठक में संडे बाजार को बंद कराने का प्रस्ताव पास हुआ है। मेयर ने खुद प्रेसवार्ता करके दावा किया था कि मार्केट बंद कराई जाएगी। इस रविवार जब संडे बाजार लगा तो निगम अधिकारियों का तर्क था होली के बाद वह पुलिस प्रशासन की मदद से योजनाबद्ध तरीके से मार्केट हटवाएंगे। संडे मार्केट को लेकर बारादरी इंस्पेक्टर का तर्क था कि नगर निगम या प्रशासन के निर्देश पर पुलिस मार्केट हटवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed