{"_id":"66c13aa4d40a93fc56037114","slug":"crowd-gathered-for-aadhaar-update-chaos-seen-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103763-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार अपडेट के लिए उमड़ी भीड़, दिखी अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार अपडेट के लिए उमड़ी भीड़, दिखी अव्यवस्था
विज्ञापन
आधार अपडेट के लिए लाइन में लगी महिला हुई अचेत
बिशारतगंज। आधार अपडेट के लिए कस्बे के डाकघर पर शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस बीच यहां अव्यवस्था देखने को मिली। भीषण गर्मी के चलते लंबी लाइन में लगी एक महिला बेहोश होकर गिर गई। इस दौरान लोगों में रोष दिखा।
यहां से 20 किलोमीटर के दायरे में अन्य कोई आधार केंद्र नहीं है। एकमात्र केंद्र होने के कारण रोजाना दूरदराज क गांवों से महिलाएं बच्चों को लेकर लाइन में लग जाती हैं। शनिवार को भीड़ के पिछले पुराने सभी रिकार्ड टूट गए।
डाकघर खुलने के बाद रोजाना करीब 25 लोगों को टोकन जारी किए जाते हैं। बताया जाता है कि समय रहने पर 30 से 40 के बीच लोगों के आधार कार्ड अपडेट कर दिए जाते हैं। कई बार सर्वर धीमी चलने से कनेक्टिविटी चली जात है। इससे लोगों को कई कई दिन केंद्र के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोग रोजाना सुबह चार बजे से आकर केंद्र के बाहर लाइन में लग जाते हैं।
विज्ञापन
दो बैंकों पर शुरू नहीं किए जा सके कार्य
कस्बे की दो अन्य बैंक शाखाओं को भी आधार कार्ड अपडेट का काम मिला है, लेकिन यहां अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इस कारण लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। संवाद