{"_id":"6959888476e2c68f310c8f91","slug":"crowd-gathered-bid-last-farewell-with-moist-eyes-bareilly-news-c-4-vns1074-799234-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उमड़ा हुजूम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उमड़ा हुजूम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
दिवंगत विधायक के घर सुबह से ही लगा रहा तांता, सीएम के आगमन के मद्देनजर कई समर्थकों को पुलिस ने रोका
बरेली। फरीदपुर विधायक के निधन के बाद शुक्रवार शाम से ही शक्ति नगर स्थित उनके आवास पर लोगों का आना शुरू हो गया। शनिवार को सीएम के दौरान कुछ देर तक किसी को विधायक के घर तक जाने की अनुमति नहीं दी गई। सीएम के लौटने के बाद सैकड़ों समर्थकों ने घर पहुंचकर दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी। पत्नी मंजूलता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी, राजकुमार शर्मा आदि ने प्रो. श्याम बिहारी लाल से जुड़ीं स्मृतियों को साझा किया।
दोपहर 12:10 बजे अंतिम यात्रा की शुरुआत हुई। गाड़ी को फूलों से सजाया गया और आगे दिवंगत विधायक की तस्वीर लगाई गई। घर से सड़क तक पार्थिव शरीर को कंधों पर ले जाया गया। इसके बाद उसे गाड़ी पर रखा गया। इस दौरान पुत्र ईशान समेत तमाम लोगों ने उन्हें कंधा दिया। शवयात्रा यूनिवर्सिटी, सेटेलाइट, शाहजहांपुर रोड हाेते हुए फरीदपुर के लिए रवाना हुई।
घर से लेकर सेटेलाइट तक रही पुलिस की मौजूदगी
विधायक श्याम बिहारी के घर से लेकर सेटेलाइट तक पुलिस बल की मौजूदगी रही। अंतिम यात्रा में सबसे आगे एसपी ट्रैफिक की गाड़ी चली। उसके पीछे पूरा काफिला चल रहा था। इसमें जिलाधिकारी अविनाश सिंह से लेकर अन्य अधिकारी, भाजपा नेता समेत अन्य लोग शामिल रहे। अंतिम यात्रा के दौरान जगह-जगह ट्रैफिक को रोका गया।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, बिथरी विधायक डॉ. राधवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल समेत कई जिलों के विधायक, जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर के सिमराखेड़ा गांव में पसरा रहा सन्नाटा
कांट (शाहजहांपुर)। बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. श्याम बिहारी के निधन के बाद उनका पैतृक गांव सिमराखेड़ा शोक में डूब गया है। उनके परिजन अंतिम संस्कार में शामिल होने बरेली चले गए हैं। ऐसे में गांव में सन्नाटा पसरा है। संवाद