{"_id":"6abd59fb4648b40a2201dbd4","slug":"crops-on-200-bighas-submerged-compensation-sought-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6657-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 200 बीघा फसलें जलमग्न, मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 200 बीघा फसलें जलमग्न, मांगा मुआवजा
Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र में रामगंगा, भाखड़ा और बहगुल के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान से किसानों की करीब 200 बीघा में फसल जलमग्न हो गई है। नुकसान को लेकर किसान चिंतित है। किशन लाल यादव, कुलदीप, बदन सिंह समेत कई किसानों की गन्ने, उड़द और पालेज की फसलें डूब गईं। जलभराव से भी कई बीघा उड़द और बैंगन की फसलें प्रभावित हुई हैं। गांव पनवड़िया, रहपुरा और भोलापुर के किसानों ने कटान रोकने और मुआवजे की मांग की है। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर फसलों का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन