{"_id":"5d38b28c8ebc3e6cff02d62f","slug":"crocodile-youth-bareilly-news-bly3699096106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ के हमले से घायल किशोर की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ के हमले से घायल किशोर की हालत में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)। धौरहरा इलाके के सुजानपुर गांव में अपने दादा के साथ खेत देखने गए 12 वर्षीय एक बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे खींचते हुए नाले में लेकर चला गया। उसकी चीख सुनकर खेत में पहले से मौजूद दादा भी नाले में कूद गया और किसी तरह से उसे मगरमच्छ के मुंह से छुड़ाया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
कुर्तहिया ग्राम पंचायत के मजरा सुजानपुर निवासी शफीक ने बताया कि मंगलवार दोपहर निसार अपने पोते को इकराम को लेकर खेत की ओर गए थे। खेत के प़ास घाघरा नदी से जुड़ा हुआ एक नाला है। उस नाले से निकले एक मगरमच्छ ने अचानक इकराम पर हमला बोल दिया और उसे जबड़े में दबाकर नाले में खींचकर ले गया। कुछ दूरी पर मौजूद निसार जोर जोर से चिल्लाने लगा। पोते को मगरमच्छ के जबड़े में देख दादा निसार भी नाले में कूद गए और किसी तरह से अपने पोते को मगरमच्छ के मुंह से छुड़ाया। हमले में इकराम के दोनों पैर और कमर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। परिवार वाले घायल इकराम को लेकर सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जाता है।