फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crocodile found edge of road in Bareilly

बरेली: सड़क के किनारे मिला मगरमच्छ का लहूलुहान शव, कुचने की संभावना

Sun, 30 Jun 2019 04:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 30 Jun 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
Crocodile found edge of road in Bareilly
मगरमच्छ का लहूलुहान शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत भिखारीपुर गांव के पास शनिवार को एक मगरमच्छ का शव सड़क के किनारे मिला। सिर में गहरे जख्म के निशान थे। सूचना के चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी वाहन की चपेट में आने से मगरमच्छ की मौत की बात कह रहे हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा की चुनौती भी बन गई है।  भिखारीपुर लिंक मार्ग के किनारे मिले मगरमच्छ का शव के सिर में गहरे जख्मों के निशान मिले हैं, जबकि शरीर का अन्य अंग पूरी तरह सुरक्षित था।
विज्ञापन


मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा शेर सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के बाद कहा कि मगरमच्छ की मौत वाहन की चपेट में आने से लग रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया मगरमच्छ की रास्ता पार करते समय किसी वाहन से कुचलाकर मौत होने की बात सामने आ रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संजीव कुमार, प्रभागीय निदेशक, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed