UP News: आधी रात घर के कमरे में घुसा मगरमच्छ, परिवार की उड़ी नींद, फिर ऐसे पकड़ा गया; देखें वीडियो
शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र में कैमुआ नाले से निकला मगरमच्छ रविवार रात एक मकान के कमरे में घुस गया। मगरमच्छ को देख परिवारवालों की नींद उड़ गई। उन्होंने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। करीब छह घंटे बाद मगरमच्छ पकड़ा जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में कैमुआ नाला से निकला एक मगरमच्छ रविवार रात बिरासिन गांव में ग्रामीण शिव कुमार के घर में घुसकर कमरे में जा पहुंचा। रात करीब दो बजे मगरमच्छ के रेंगने से हुई आहट सुनकर शिव कुमार की आंख खुल गई। उन्होंने टार्च की रोशनी जलाई तो मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए।
शिव कुमार व उनके परिजनों ने शोर मचाया। इससे आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने कमरा बाहर से बंदकर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। रातभर जागकर पहरेदारी की। सोमवार सुबह वन दरोगा सतीश गौतम अपनी टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ पकड़ कर गर्रा नदी में छुड़वा दिया। बता दें कि इससे पहले पिपरिया खुशहाली, उदारा, धर्म गौंटिया, चनेउरा, महमंदपुर, बरैंचा आदि गांवों में भी मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। इस बार भारी बारिश के कारण कैमुआ नाला उफनाने से उसमें बहकर मगरमच्छ गांवों के आसपास आ गए हैं।
पीलीभीत में रविवार की रात शहर से सटे रूपपुर कमालू गांव में एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मगरमच्छ एक घर के अंदर घुस गया।
ग्राम प्रधान कमल कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही देर में डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना व वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा। डिप्टी रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर माला नदी में छोड़ दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.