फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth's body found hanging from tree, not identified

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं  

Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM IST
सिरौली। 
सिरौली।  Updated Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from tree, not identified
पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं   - फोटो : पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं  
गांव पल्था में एक खेत में पास लगे पेड़ से एक 45 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली। लोगों में चर्चा रही कि युवक की हत्या करके पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश हुई है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे जानवर चराने जंगलों में गए दो बच्चों ने सबसे पहले शव को देखकर गांव में खबर दी। सिरौली थाने के इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी मौके पर पहुंचे। शव को उतरवाकर गांव वालों के जरिये शिनाख्त का प्रयास हुआ। गांव के लोगों ने पहचानने से इंकार कर दिया। शव पर सफेद मटमैली शर्ट और काली पेंट थी। पेंट की जेब से बीड़ी का बंडल और माचिस मिली है। शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली और चप्पल पैरों के पास नीचे रखी हुई थी। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम नहीं हो सका 
पुलिस ने मौकी वजह सामने लाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। वहीं पुलिस के मुताबिक शव के कान से खून बह रहा था। जबकि हाथ में चोट के निशान थे। पुलिस भी इन चोट देखकर अंदाजा लगा रही है कि युवक का पहले कहीं झगड़ा हुआ है। फिलहाल गांव में किसी ने अंजान गाड़ी या लोगों को इस ओर आते हुए नहीं देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed