फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth killed and hanged on the tree

युवक की हत्या कर पेड़ पर टांग दी लाश

Wed, 19 Apr 2017 01:24 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 19 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth killed and hanged on the tree
युवक की हत्या कर पेड़ पर टांग दी लाश - फोटो : Youth killed and hanged on the tree
पुरानी जेल के पीछे युवक की हत्या कर उसका शव बेर के पेड़ की टहनी से लटका दिया गया। मरने वाले युवक की लंबाई साढे़ पांच फिट और जबकि जमीन से टहनी तक की लंबाई पांच फिट थी। इसलिए मृतक के घुटने जमीन पर टिके थे। उसके गले में पड़ा शर्ट का फंदा बेर की टहनी से बंधा था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसकी पैंट भी पास में ही जमीन पर पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मालगोदाम रोड पर पुरानी जेल के पीछे मंगलवार शाम चार बजे झाड़ियों से निकली दुर्गंध से पता चला कि यहां बेर के पेड़ की टहनी से एक युवक का शव लटका है। इस पर इधर से गुजरने वाले तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली केके वर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि जिस टहनी से बंधे फंदे पर शव लटका उसकी लंबाई जमीन से पांच फिट है, जबकि मृतक की लंबाई साढ़े पांच फिट पाई गई। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और पैंट थोड़ी ही दूर पर पड़ी मिली। इससे साफ हो गया कि वह इतनी पतली बेर के पेड़ की टहनी से लटककर आत्महत्या कर ही नहीं सकता था, हत्या कर शव लटकाया गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट भी होगा
युवक कौन और कहां का था यह जानने के लिए कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट भी कराने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसका प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मौत का सही कारण जानने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
केके वर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed